{"_id":"6307157d2e940b093d4aafce","slug":"400-crore-rupees-plan-accepted-for-development-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मथुरा को फिर सप्तपुरियों जैसा बनाने की तैयारी, अब तक 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मथुरा को फिर सप्तपुरियों जैसा बनाने की तैयारी, अब तक 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत
Thu, 25 Aug 2022 11:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 AM IST
सार
यूपी सरकार मथुरा को सप्तपुरियों जैसा सजाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए चार साल में करीब 400 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा को द्वापरकालीन वैभव को लौटाते हुए सप्तपुरियों जैसा बनाने की तैयारी की है। सरकार ने मथुरा के विकास के लिए बृज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद का गठन करने के बाद अब मथुरा को धार्मिक पर्यटन स्थल के लिहाज से वैश्विक स्तर की सुविधाओं से संतृप्त करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
ब्रज क्षेत्र के आठ स्थलों में वृंदावन बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, राधाकुंड, गोकुल, बल्देव एवं मथुरा सबसे प्रमुख हैं। इन्हें ब्रज की धरोहर माना जाता है। 2018 से 2022 तक राज्य सरकार ने लगभग 400 करोड़ रुपये की 102 परियोजनाऐं स्वीकृत की गईं। इनमें से 75 फीसदी पूरी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव में इसे मुद्दा भी बनाया गया था वादा किया गया था कि अगर भाजपा यूपी में फिर से सत्ता में आती है तो अयोध्या की तरह मथुरा का विकास भी होगा। इसके पहले से ही सरकार ने मथुरा में बृजक्षेत्र के विकास का एलान किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के मौके पर मथुरा जाते रहे हैं।
विज्ञापन