फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 star campaigner including amit shah will campaign for gorakhpur and phulpur by election

अमित शाह करेंगे यूपी उपचुनाव में प्रचार, भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

Wed, 28 Feb 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
40 star campaigner including amit shah will campaign for gorakhpur and phulpur by election
Amit shah
गोरखपुर और फूलपुर  में 11 मार्च को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन क्षेत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के 40 दिग्गज नेता रैलियां निकालकर लोगों से वोट मांगेंगे। चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, ओममाथुर, महेंद्र नाथ पांडेय और सुनील बंसल के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार और मंगलवार को गोरखपुर से पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के पक्ष में जनसभाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों ही गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपुर सीट डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। अब इन सीटों पर दोबारा भाजपा का कब्जा जमाने के लिए पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यहां रैलियां कर लोगों को रिझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ फूलपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के लिए खुद चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। मंगलवार को केशव प्रसाद मौर्य ने कौशलेन्द्र के लिए रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed