{"_id":"6a3684a600663592070deaa3","slug":"40-percent-commission-allegation-in-ram-temple-case-see-the-big-news-of-uttar-pradesh-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: राम मंदिर मामले में अब 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप, राजभर के बयान ने गर्मायी सियासत, बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: राम मंदिर मामले में अब 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप, राजभर के बयान ने गर्मायी सियासत, बड़ी खबरें
Sat, 20 Jun 2026 05:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:46 PM IST
सार
यूपी में राम मंदिर में हुए गबन को लेकर हर रोज सनसनीखेज और शर्मसार करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश की सियासत में मंत्री राजभर के बयानों ने हलचल मचा रखी। पढ़ें, मौसम सहित प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में इन दिनों राम मंदिर पर सियासत जारी है। मामले में हर रोज ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो हर किसी को शर्मसार और हैरान कर रहे हैं। ताजा मामले में निर्माण कार्यों से जुड़े रहे इंजीनियर ने प्रमुख ट्रस्टी पर 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। वहीं, राम जन्मभूमि कार्यालय की जमीन को लेकर भी नए आरोप सामने आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश की सियासत में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान चर्चा में हैं। उन्होंने सपा में टूट की भविष्यवाणी की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर जिले को राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित कई योजनाओं की सौगात दी है। प्रदेश में मौसम को लेकर जनता के लिए राहत की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने गर्मी के तेवर और तल्ख होने की भविष्यवाणी की है। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
राम मंदिर चंदा चोरी: सेवानिवृत्त इंजीनियर ने डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशन का आरोप लगाया, ठेकेदार ने किया खंडन
श्रीराम मंदिर से जुड़े विवादों की चर्चाओं के बीच अब एक और नया आरोप सामने आया है। राम मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी से जुड़े रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक इंटरव्यू में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले टिन्नू यादव भी ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी पर सवाल उठा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
राम मंदिर कैंप कार्यालय विवाद: महंत शशिकांत दास बोले- मैंने निःशुल्क दी थी जगह, कमीशनखोरी की जानकारी नहीं
महंत शशिकांत दास ने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज झा, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने राम कचहरी चारों धाम मंदिर परिसर स्थित अपना नवनिर्मित भवन ट्रस्ट को दिया था। इसके बदले उन्होंने कभी कोई किराया या शुल्क नहीं लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
UP: राजभर बोले- अखिलेश बाबू, अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वो हो नहीं पाएगा
ओपी राजभर ने अपने एक्स अकाउंट से अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- अखिलेश बाबू छुप-छुप के मुंबई क्यों जा रहे हो? अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? पढ़ें पूरी खबर
'यूपी के पहले फार्मा पार्क से बढ़ेंगे रोजगार', सीएम योगी बोले-2017 से पहले ये जिला विकास से दूर था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में ₹1766 करोड़ की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले यह जिला विकास से दूर था, लेकिन अब यूपी का पहला फार्मा पार्क यहीं बनकर नवाचार की नई पहचान बना रहा है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में सात दिन तक भयंकर लू का अलर्ट, इस जिले में इतनी गर्मी कि कूलर-एसी हुए फेल; हर दिन बढ़ रहा पारा
यूपी में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर