{"_id":"6a35f9402af2dc7f1c047a21","slug":"up-severe-heatwave-alert-for-seven-days-one-district-so-hot-that-coolers-and-acs-are-failing-mercury-rising-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश में सात दिन तक भयंकर लू का अलर्ट, इस जिले में इतनी गर्मी कि कूलर-एसी हुए फेल; हर दिन बढ़ रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश में सात दिन तक भयंकर लू का अलर्ट, इस जिले में इतनी गर्मी कि कूलर-एसी हुए फेल; हर दिन बढ़ रहा पारा
Sat, 20 Jun 2026 07:54 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:54 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और बारिश के आसार बेहद कम हैं। कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लोगों को सावधानी बरतने और तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा जहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में तापमान 43.6 डिग्री और वाराणसी में 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जो एक दिन में 40.4 डिग्री से बढ़कर 41.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को भी प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन