{"_id":"60a697448ebc3e75177255a9","slug":"34-more-found-corona-positive-in-amethi-lucknow-news-lko578858886","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 34 और लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 34 और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई हैं। इसके चलते संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ सामान्य संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार व निगरानी की व्यवस्था की गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।
संक्रमित मिलने पर गांव पहुंची टीम
भेटुआ। कोरोना संक्रमण की जांच व रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन करने के लिए सीएचसी नौगिरवा की टीम गुरुवार को क्षेत्र के जददूपुर गांव में पहुंची। चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम आई रिपोर्ट में जद्दूपुर गांव के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह ही स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर संक्रमितों को दवा की किट दी व उन्हें होम आइसोलेशन से बाहर न निकलने की सलाह भी दी। कहा कि 124 लोगों की सैंपलिंग भी की गई। गांव के जिन लोगों में लक्षण मिले उन्हें भी दवा दी गई। (संवाद)
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमेठी। क्षेत्र के नेवादा कनू निवासी शुभम सिंह (24) गुरुवार सुबह विद्युत चलित चारा मशीन चलाने गया था। इसी बीच वह मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में परिवारीजन शुभम को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। (संवाद)