{"_id":"5ae0ca274f1c1b9b098b67a8","slug":"31524681255-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के कब्जे में चले लाठी-डंडे, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के कब्जे में चले लाठी-डंडे, 11 घायल
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जे में चले लाठी-डंडे, 11 घायल
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें लाठी-डंडे भी चले। घटना में 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरहमत नगर निवासी कल्लू व मूलचंद्र के घरों के बीच पुराना कुआं है। कुएं के निकट मौजूद जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में बुधवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी।
इससे एक पक्ष से कल्लू, मतीन, शहजादी, रेहाना, गुड्डी, तसव्वर तथा दूसरे पक्ष से मूलचंद्र, सुखलाल, अंशुल, मैकिन, ममता घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है। जहां से डाक्टरों ने कल्लू व मूलचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर मारपीट व बलवा करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की रही है।