{"_id":"5ada249b4f1c1b66098b5a99","slug":"31524245659-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की निगरानी में होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की निगरानी में होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए निर्धारित 23 अप्रैल की तिथि पर जिला पंचायत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। परिसर के अंदर व हाल की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। शुक्रवार को तैयारियों के संबंध में डीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ जिला पंचायत परिसर का निरीक्षण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर चल रहे घमासान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रस्ताव पर 23 अप्रैल को चर्चा के लिए घोषित तिथि को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी विवेक ने पुलिस अधिकारियों के साथ जिला पंचायत परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराने के लिए दो कैमरे लगवाने का निर्देश दिया। इसमें एक वीडियो कैमरा परिसर के बाहर व दूसरा हॉल में चल रही प्रक्रिया पर नजर रखेगा। जिला पंचायत भवन के गेट पर बैरीकेडिंग कराने के साथ एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रवेश के लिए पास जारी करने एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुछ कागजात लाने के लिए सूचना जारी करने का निर्देश संबंधित को दिया है। कार्यवाही के दौरान गेट से लेकर अंदर तक पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन बीडी सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय व जिला पंचायत के एएमए राम निहोर मौजूद रहे।