फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खटारा गाड़ी ने दिया जवाब, केंद्रों पर नहीं पहुंच सका सचल दस्ता

खटारा गाड़ी ने दिया जवाब, केंद्रों पर नहीं पहुंच सका सचल दस्ता

Tue, 13 Feb 2018 02:43 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खटारा गाड़ी ने दिया जवाब, केंद्रों पर नहीं पहुंच सका सचल दस्ता
प्रतीकात्मक तस्वीर
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए सख्ती के बीच अधिकारी भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। इसके बावजूद कहीं न कहीं चूक जरूर हो जा रही है। कुछ ऐसे ही हालात सोमवार को उस समय सामने आए, जब परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए दौड़ रहे सचल दलों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। इन दलों को जाने के लिए जो गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं, उनकी हालत खराब है। यही वजह है कि एक गाड़ी पहली पाली में खराब हो गई और इस वाहन से जा रहे सचल दल को खाली लौटना पड़ा। दूसरी पाली में भी इस सचल दल को वाहन नहीं मिल सका, जिससे यह दस्ता जायजा नहीं ले सका।
विज्ञापन


सोमवार को सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर जाने की कोशिश की, लेकिन खटारा गाड़ियों के कारण वे केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। पहली पाली में सचल दस्ता डायट प्रवक्ता जेपी सिंह के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकला था, लेकिन इस दस्ते को उपलब्ध कराई गई गाड़ी रास्ते में खराब हो गई, जिससे सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच सका। दूसरी पाली में भी गाड़ी का इंतजार किया जाता रहा, लेकिन न तो गाड़ी सही हुई और न ही दूसरा कोई वाहन मिल सका। इससे यह दस्ता केंद्रों पर नहीं जा सका।
विज्ञापन


अवशेष कॉपियों, ड्राइंग पेपर का वितरण शुरू
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले को शत-प्रतिशत कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जिनके सापेक्ष करीब 80 फीसदी कापियां परीक्षा केंद्रों को बांटी गई थीं। ड्राइंग पेपर काफी देर से जिले को उपलब्ध कराए गए थे। चित्रकला का पेपर 16 फरवरी को होना है। अब परीक्षा केंद्रों को ड्राइंग का पेपर वितरित करने के साथ ही अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण भी कराना शुरू कर दिया गया है। डीआईओएस गिरधारी लाल कोली का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्र समय से अपनी कॉपियां और ड्राइंग पेपर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed