फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सीतापुर: पंचायत उपचुनाव में 58 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

सीतापुर: पंचायत उपचुनाव में 58 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Tue, 13 Feb 2018 02:50 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर: पंचायत उपचुनाव में 58 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले में रिक्त प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लॉक मुख्यालयों पर सात प्रधान, 12 बीडीसी और 115 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 58 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

विज्ञापन


इनमें प्रधान के लिए 21, बीडीसी सदस्य के लिए 28 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नौ प्रत्याशी शामिल हैं। जांच के बाद 15 फरवरी को नाम वापसी होगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर 22 फरवरी को मतदान कराया जाएगा विकासखंड महमूदाबाद में रिक्त मालसरांय ग्राम प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत वार्ड सं. 28 अंगेथुवा व ग्राम पंचायत मिश्रिखा के वार्ड सं. 2 में कुल चार नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी डा. आरसी चौधरी ने बताया कि मालसरांय प्रधान पद पर उर्मिला देवी पत्नी स्व. इन्द्रजीत और राजेश पुत्र स्व. हंसराज तथा क्षेत्र पंचायत के वार्ड नं. 28 अंगेथुवा में अनिल कुमार व ग्राम पंचायत मिश्रिखा के वार्ड संख्या दो पर सदस्य पद के लिए निर्मला देवी ने पर्चा भरा। क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एक-एक नामांकन पत्र होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोली विकासखंड में रिटर्निंग ऑफिसर डा. दुष्यंत कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रियाहुई। उन्होंने बताया कि पीतमपुर ग्रन्ट में बीडीसी व गौरा जलालपुर में प्रधान पद और तुलसीपुर, घर का तारा, कोल्हौरा, रमवापुर प्रथम, रमुवापुर द्वितीय, बीडनपुर, पैलाकीसा मे एक-एक पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

जिसमें ग्राम प्रधान गौरा जलालपुर से रामकिशोर, रंजीत कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद ने पर्चे भरे। क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 73 पीतमपुर ग्रन्ट से रश्मि, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, शिवरानी, वीरेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत सदस्य के रिक्त सात सीटों कुल चार नामांकन दाखिल हुए।

सदस्य पद की तीन सीटें रिक्त रह गई। इस पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बिसवां विकासखंड की बम्भोर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए शिवरानी देवी पत्नी बलदेव प्रसाद, रामप्रसाद, आशीष कुमार पुत्रगण बलदेव प्रसाद तथा सुनील कुमार पुत्र राम अवतार, अमित कुमार पुत्र मोहन लाल तथा सुनीता पत्नी सुनील कुमार ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा।

वहीं इसी ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए शिव कुमार पुत्र तुलसीराम तथा परशुराम पुत्र खेमन ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। रेउसा विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में एक प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की रिक्त सीट पर नामांकन हुए।

थौरा से बीडीसी सदस्य के लिए राम देवी पत्नी राम स्वरूप भार्गव तथा गोविंदापुर से प्रधानी पद केलिए सावित्री पत्नी कीर्तिराम तथा स्व. जिलेदार की पत्नी राजकुमारी ने नामांकन किया है। कसमंडा ब्लॉक की बीडीसी सीट रेहुआ-2 पर दो नामांकन हुए।

खैराबाद में सुल्तानपुर कमैंचा में एक बीडीसी सदस्य पद के लिए चार नामांकन और सिधौली में रामपुर टेडवा में एक बीडीसी सदस्य सीट के लिए दो नामांकन हुए हैं। ब्लॉक परसेंडी में सरैंया ऊंचाखेरा बीडीसी सदस्य सीट के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए हैं।

मिश्रिख में मोहम्मदपुर बीडीसी सीट पर रवि प्रकाश पुत्र स्व. मिथिलेश का एक नामांकन किया गया है। मछरेहटा में फत्तेपुर से दो नामांकन, सुरजनपुर में तीन नामांकन और आदिलपुर में चार नामांकन दाखिल हुए हैं। यह तीनों सीटें बीडीसी पद की हैं। सकरन ब्लॉक की भैंसहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के शिवकली पत्नी स्व. शिवनाथ यादव का एकल नामांकन हुआ है।

ब्लॉक पहला की ग्राम पंचायत बजेहरा में प्रधान पद के लिए रेखा, रामरानी, कंचन कुमारी, गीता त्रिवेदी व मिथिलेश के पांच नामांकन हुए हैं। रामपुर मथुरा विकास क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरैया मसूदपुर, अफ्सरीया, अंगरौरा और मितौरा ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए एक-एक पर्चा दाखिल हुआ है।


भैंसहा से प्रधान व मोहम्मद नगर से बीडीसी सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन तय
ब्लॉक सकरन की ग्राम पंचायत भैंसहा में एकल नामांकन होने से शिवकली पत्नी स्व. शिवनाथ यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहंी मिश्रिख के वार्ड संख्या 22 मोहम्मदनगर से रवि प्रकाश पुत्र स्व. मिथिलेश का एकल नामांकन होने से रवि प्रकाश का निर्विरोध बीडीसी सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed