{"_id":"5a4292e24f1c1b95188bc1a8","slug":"31514312418-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की गई जान
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधौली/रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोहरे के चलते जिले में अलग -अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग घायल हुए है जिनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं एक स्कूल की बस टैंपो से भिड़ गई, हालांकि इसमें सवार बच्चे बाल-बाल बच गए हैं।
थाना सफदरगंज क्षेत्र में बघौरा के पास सोमवार की शाम कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में बाइक सवार जा घुसे। इस हादसे में बाइक चला रहे उत्तम कुमार (28) निवासी भुइयनदेवी मंदिर आलम नगर लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका साथी अभिषेक कुमार (30) निवासी ग्राम बेहटामुर्तजा जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार थे। वहीं, रविवार देर शाम रामसनेहीघाट क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार बृजेश (55) उर्फ घनश्याम लोधी निवासी पूरे तरापति मजरे गाजीपुर को कोटवासड़क के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम साइकिल से जा रहे पुतान (40) निवासी पूरे बरजोर सिंह मेरूआ को दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास किसी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं रामनगर थाना क्षेत्र में सूरतगंज मार्ग पर मझौनी के निकट जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को तेज गति से आ रहे ट्रक टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया व लोधौरा निवासी शाह मोहम्मद, मुईनुद्दीन बाल बाल बच गए।
उधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के चलते सद्दीपुर की ओर से आ रही ग्रीनफील्ड एकेडमी स्कूल की बस सामने से आ रहे टैंपो से जा भिड़ी। इस हादसे में बस सवार करीब आधा दर्जन बच्चे बाल बाल बच गए, जबकि टैंपों चालक मनोज को गंभीर चोट आने से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।