{"_id":"5a2adab94f1c1b86698c0611","slug":"31512757945-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन के हमले में घायल दो लोग लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन के हमले में घायल दो लोग लखनऊ रेफर
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाघिन के हमले में घायल दो लोग लखनऊ रेफर
बहराइच/उर्रा। ककरहा रेंज के भीमनगर खैरी गांव में बाघिन के हमले में घायल महिला और अधेड़ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों घायलों को वन दरोगा की निगरानी में लखनऊ भेजा गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत भीमनगर खैरी गांव में गुरुवार दोपहर में जंगल से निकलकर पहुंची बाघिन व शावकों ने हमला कर महिला समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया था। किसी तरह इन सभी की जान बची थी। सीएचसी मोतीपुर में इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
यहां पर इलाज के दौरान बाघिन के हमले में घायल वृद्ध लखमीना और रूपनरायन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने की सलाह दी। इस पर वन दरोगा रामकुमार की निगरानी में दोनों घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ भेेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं हमले में घायल अनिल जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर घटना के बाद से गांव के लोग काफी दहशत में हैं। हालांकि वन विभाग की टीम निरंतर निगरानी कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या ने बताया कि निरंतर गोले-पटाखे दागे जा रहे हैं। ग्रामीणों को स्वयं भी सजग रहने को कहा गया है।