{"_id":"619f4b3c94d2ec15956ca82e","slug":"30th-of-every-month-to-commemorate-hathras-victim-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव की अपील, हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव की अपील, हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनाएं
Thu, 25 Nov 2021 02:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:20 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा व अन्य सहयोगी दलों से हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनाएं जिससे भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब करें।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा व सहयोगी दलों से अपील की है कि हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनाएं और भाजपा की वास्तविकता उजागर करें।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेशवासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनाएं और प्रदेश की भाजपा सरकार ने 30-09-20 को जिस अभद्र तरीके से दुष्कर्म पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं।
विज्ञापन
उप्रवासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं और उप्र की भाजपा सरकार ने 30-09-20 को जिस अभद्र तरीक़े से बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं!
विज्ञापन विज्ञापन
भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2021
उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब करें।