फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3064 new corona positive patients found in uttar pradesh

प्रदेश में 3064 नए कोरोना पॉजिटिव, बीते चार सप्ताह में 38 फीसदी कम हुए नए मामले

Mon, 05 Oct 2020 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
3064 new corona positive patients found in uttar pradesh
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
यूपी में सोमवार को 3064 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 4269 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय प्रदेश में 45024 एक्टिव मरीज रह गए हैं। बीते चार सप्ताह में नए मरीजों की संख्या में 38 प्रतिशत की गिरावट हुई है। जबकि टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में 46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 17 सितंबर के बाद कुल 23211 एक्टिव केस कम हुए हैं। इस तरह एक्टिव मरीजों में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है। कुल 366321 लोग अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर अब 87.75 प्रतिशत हो गई है। अब तक कुल 6092 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 07 से 13 सितंबर के बीच कुल 48287 केस आए थे। उस सप्ताह का पॉजिटिवटी रेट 4.8 प्रतिशत था।  इसी तरह 14 से 20 सितंबर के दौरान 42141 नए केस सामने आए थे। उस समय पॉजिटिविटी रेट 4.3 प्रतिशत था। 21 से 27 सितंबर तक 33256 केस मिले थे। उस दौरान पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत था। इसी तरह 28 सितंबर से 04 अक्तूबर के बीच 28060 केस मिले थे। इस सप्ताह पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत था। इस तरह बीते चार सप्ताह में नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविववार को 149272 नमूनों की जांच की गई। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 10888520 नमूनों की अब तक जांच की जा चुकी है। इस समय मौजूद 45024 एक्टिव मरीजों में से 21361 होम आइसोलेशन में हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भुगतान के आधार 3525 लोग इलाज करा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोगों से अपील की है कि वह सावधानी बरतकर प्रदेश में संक्रमण की सेकेंड वेव आने से बचाएं। मास्क, दो गज की दूरी और बार-बार हाथ धोकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed