{"_id":"6405c437bfdf0c765f017067","slug":"300-extra-buses-will-run-on-holi-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Buses on Holi: होली पर 300 अतिरिक्त बसें देंगी राहत, जानें- कहां से किस जिले के लिए मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Buses on Holi: होली पर 300 अतिरिक्त बसें देंगी राहत, जानें- कहां से किस जिले के लिए मिलेगी सुविधा
Mon, 06 Mar 2023 04:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:15 PM IST
सार
होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए 300 अतिरिक्त बसें 75 जिलों के लिए चलेंगी। इनमें से 250 साधारण और 50 एसी बसें हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन लखनऊ के चारों बस अड्डों से 250 साधारण और 50 एसी बसों का संचालन करेगा, जो यात्रियों को प्रदेश के 75 जिलों तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि आलमबाग बस टर्मिनल से बनारस, प्रयागराज सहित दिल्ली रूट व पश्चिमी जिलों के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। जबकि कैसरबाग से सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली की बसें और बहराइच, बलरामपुर, गोंडा की बसें चलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिया ये संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होली पर ट्रेनों का हाल: 15 मिनट में फुल हो गईं तत्काल की 480 सीटें, ज्यादातर यात्रियों ने जनरल में किया सफर
चारबाग बस अड्डे से रायबरेली, फतेहपुर, मोरावां, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर रूट की बसें उपलब्ध होंगी। वहीं अवध बस स्टेशन से पूर्वांचल के लिए बसें मिलेंगी।