एक सीट पर 3 साल ही रह पाएंगे ये अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम्य विकास विभाग में जिलों में विभागीय कार्यालयों में एक सीट पर तीन वर्ष या तीन वर्ष से अधिक समय से कार्य करने वालों को वहां से हटाने का फैसला किया गया है।
इस सिलसिले में ग्राम्य विकास आयुक्त के. रवीन्द्र नायक ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को शुक्रवार को आदेश भेजे हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी जिलों से इस सिलसिले में कार्रवाई से आयुक्त कार्यालय को अवगत भी करा दिया जाए।
ग्राम्य विकास आयुक्त के आदेश के बाद विभाग में मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों के भविष्य पर भी चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, जिलों में तीन वर्ष या इससे ज्यादा समय से एक सीट पर काम करने वालों को हटाने का निर्देश देने वाले आयुक्त के कार्यालय में कई कर्मचारी एक ही सीट पर 10-10 वर्षों से काम कर रहे हैं।
लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इनके बारे में ताजा आदेश में भी कोई उल्लेख नहीं किया गया है।