फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert, Cold Winds Blowing, Lucknow Aaj Ka Mausam News in Hindi

UP Weather Today : यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं, एक दिन पहले थे लू जैसे हालात

Sat, 29 Mar 2025 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 07:59 AM IST
सार

UP Weather Update Today : यूपी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में शुक्रवार देर रात आंधी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert, Cold Winds Blowing, Lucknow Aaj Ka Mausam News in Hindi
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में एक बार फिर से मौसम ने यू-टर्न लिया है। शनिवार की सुबह से अवध और पूर्वांचल के जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार की आंधी रात को कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली थीं। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार ने मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की थी। देश के दूसरे राज्यों में हुए मौसम का बदलाव भी यहां देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

दो दिन पड़ी थी तीखी गर्मी

प्रदेश में बीते दो से तीन दिनों में चुभने और जलने वाली गर्मी पड़ी थी। कई जिलों में तापमान 40 के आसपास पहुंच गया था।  शुक्रवार को प्रयागराज और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और लू जैसी स्थितियां रहीं। कई जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी जैसे शहरों में भी उष्ण दिवस रहा और तपिश से लोग बेहाल रहे। हालांकि 30 से 40 किमी रफ्तार से चली पछुआ के असर से तीखी गर्मी और तपिश बर्दाश्त करने लायक रही।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को भी पछुआ की रफ्तार बनी रहेगी और पारे में थोड़ी सी गिरावट आएगी और तात्कालिक तौर पर तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। । सोमवार से गर्मी फिर से सिर उठाएगी। अप्रैल की शुरुआत तपिश भरी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों में हुए बदलाव 

मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर तूफानी और तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से 19 उड़ाने रद्द की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार से पूर्वोत्तर असम तक निचले क्षोभमंडल में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।  

कश्मीर : गांदरबल में हिमस्खलन का खतरा

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 19 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दो का मार्ग बदला गया है। घाटी में कई हिस्सों में खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।  प्रशासन ने अगले 24 घंटों के दौरान गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed