फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 doctors resign in ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में विधायक के देवर के उत्पात व मारपीट पर नाराज 26 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Thu, 22 Nov 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Thu, 22 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
26 doctors resign in ambedkarnagar.
- फोटो : amar ujala

राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में मंगलवार देर रात इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए टांडा की भाजपा विधायक के देवर (प्रतिनिधि) व समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। प्राचार्य एवं चीफ प्रॉक्टर को बंधक बनाकर पिटाई की और फायरिंग की जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना से नाराज मेडिकल छात्रों ने विधायक के वाहनों में आग लगी दी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। जिससे नाराज कॉलेज के 26 डॉक्टरों ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को इस्तीफा भेज दिया। पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि व आठ समर्थकों को मंगलवार रात से ही हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी मां को देखने मंगलवार रात पहुंचे टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी के देवर श्यामबाबू उस समय भड़क गए, जब मां को रेफर किए जाने पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और प्राचार्य डॉ. पीके सिंह व चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव को ड्यूटी रूम में बंधक बनाकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने इनका विरोध शुरू किया तो श्यामबाबू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली कॉलेज के कर्मचारी अरविंद के हाथ में लगी। पुलिस ने प्राचार्य व घायल कर्मी की तहरीर पर विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी पक्ष की तरफ से भी प्राचार्य व चीफ प्राक्टर के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed