फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2.55 lakh rupees duped in the name of sending to Gulf country

Lucknow News: खाड़ी देश भेजने के नाम पर 2.55 लाख रुपये ठगे

Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
2.55 lakh rupees duped in the name of sending to Gulf country
लखनऊ। उन्नाव निवासी महिला ने ट्रैवल एजेंसी संचालक और उसके दो साथियों पर 2.55 लाख रुपये ठगने व अश्लीलता करने का ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस पर भी पीड़िता को धमकाने का आरोप है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर तीन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत महिला ने बताया कि एक फरवरी को ठाकुरगंज के बालागंज में उनकी मुलाकात आजमगढ़ के बैंसपुर निवासी अफरोज से जमजम ट्रैवल के दफ्तर में हुई। वहां एजेंसी का मालिक इरफान और आजमगढ़ के मुबारकपुर का अबु साद भी था। तीनों ने बताया कि वे लोगों को खाड़ी देश पहुंचाते हैं। इस पर पीड़िता ने उसके तीन ग्राहकों को भी खाड़ी देश भेजने की बात कही।
विज्ञापन


बात तय होने पर महिला ने ग्राहक सर्वेश कुमार, रविकांत और राज नारायण के पासपोर्ट आरोपियों को दे दिए। फिर 15 फरवरी से सात अप्रैल तक उनके खाते में 2.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, पर काम नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने दबाव बनाया तो आरोपियों ने फर्जी वीजा दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने रकम लौटाने के लिए उन्हें 24 अप्रैल को ठाकुरगंज के हरिनगर स्थित मकान में बुलाया। पीड़िता दोपहर एक बजे पहुंचीं तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे अश्लीलता शुरू कर दी। चीखने पर पड़ोसी आ गए, जिससे आरोपी भाग निकले। पीड़िता ठाकुरगंज थाने पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की।




पुलिस पर शिकायत वापस लेने का दबाव डालने का आरोप

महिला ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस उन्हें धमकाने लगी। शिकायत वापस लेने का दबाव डालना शुरू कर दिया। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed