{"_id":"69af3b5f6b11dc5f2b09e1c0","slug":"250-teachers-sent-a-letter-to-the-president-and-the-prime-minister-against-the-mandatory-tet-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1637668-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 250 शिक्षकों ने भेजा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 250 शिक्षकों ने भेजा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र
Tue, 10 Mar 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। परिषदीय विद्यालय में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ विरोध की रफ्तार तेज हो गई है। टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन के बाद अब पत्राचार की प्रकिया भी शुरू कर दी है। सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की अगुवाई में राजधानी से 250 से अधिक शिक्षकों ने पोस्टकार्ड एवं ई मेल के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपना विरोध दर्ज किया।
महासंघ के जिला संयोजक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से टीईटी थोपे जाने के विरोध में शिक्षक की पाती कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी के तहत राजधानी के सभी ब्लॉकों से शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में शिकायत पत्र भेजा है। अभियान में सुरेश जयसवाल, वीरेंद्र प्रताप आजाद, अवधेश कुमार, अपर्णा गुप्ता शालिनी मिश्रा, अलका राजवंशी, लवी सिंह, रचना पांडे, सुषमा सेंगर, ज्योति कश्यप शामिल हुईं। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार जायसवाल ने कहा कि यह विरोध मांग माने जाने तक जारी रहेगा।