फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 hours petroling in sensitive areas

राजधानी के 19 संवेदनशील स्थानों पर चौबीस घंटे दौड़ेंगी पेट्रोलिंग कार

Sun, 20 Sep 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
24 hours petroling in sensitive areas
राजधानी के 19 संवेदनशील स्थानों पर अब चौबीस घंटे पेट्रोलिंग होगी। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने शनिवार से ही इस व्यवस्था को लागू करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी चिह्नित स्थान हाईवे से सटे और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इन स्थानों पर एक-एक चार पहिया वाहन में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट प्रणाली में पुलिस की विजिबिलिटी को शत-प्रतिशत किया गया है। सड़क पर हर वक्त पुलिस नजर आ रही है। पीआरवी और थानों की पुलिस के अलावा पॉलीगॉन व्यवस्था लागू की गई है, जिसके बेहतरीन परिणाम मिल रहे हैं। पुलिस की उपलब्धता से राजधानी की जनता में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास की भावना पैदा हुई है।
विज्ञापन

घैला पुल, एक्सप्रेस वे, जनेश्वर मिश्र जैसे इलाके शामिल
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिन इलाकों को चिह्नित किया गया है, वहां दिन में भी सन्नाटा रहता है या फिर उन स्थानों पर अपराध की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसमें गोमतीनगर के जनेवश्वर मिश्र पार्क के आसपास का इलाका, मड़ियांव का घैला पुल, पारा में एक्सप्रेस वे जैसे इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में दौड़ रहे पुलिस के 394 वाहन
- यूपी 112 सेवा की 89 पीआरवी
- थानों की 80 गाड़ियां
- पॉलीगॉन की 206 बाइक
- हाईवे से सटे इलाकों में 19 पेट्रोल कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed