फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23 advocates arrested in up.

कोर्ट में हंगामा पड़ा महंगा, 23 वकीलों को जेल

Sat, 04 Oct 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Oct 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
23 advocates arrested in up.

यूपी के जिले लखीमपुर खीरी में भारी गहमागहमी के बीच समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह सहित 23 वकीलों ने हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


सीजेएम प्रीति श्रीवास्तव ने पुलिस को इन सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला जेल भेजने का आदेश दिया। इस दौरान वकीलों ने जुर्माना भरने के लिए धनराशि भी दी, लेकिन कोषागार का समय समाप्त होने के चलते इसे जमा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


जेल जाने वाले साथियों के समर्थन में सैकड़ों वकीलों ने ढोल-नगाड़े के साथ जेल विदा किया। 26 हत्यारोपियों को पुलिस की क्लीन चिट पर अदालती मुहर लगाने से नाराज होकर जिले के वकीलों ने तत्कालीन सीजेएम आरके शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर 21 नवंबर, 11 को जिला जजी परिसर में हंगामा भी हुआ। इस बावत शुक्ला के कंटेंप्ट रेफरेंस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 30 मई, 2014 को 24 वकीलों को न्यायिक अवमानना का दोषी पाया था।

जुर्माने के साथ सुनाई गई जेल की सजा

23 advocates arrested in up.

सभी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ-साथ एक-एक माह कारावास की सजा सुनाई थी। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह को मुख्य आरोपी मानते हुए उन्हें तीन माह के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में हरजीत सिंह, चंद्रमोहन सिंह, हरीश श्रीवास्तव, आफताब अहमद, मनोज चक्रवर्ती, अजय पांडेय, जंगबहादुर सिंह, घनश्याम अग्निहोत्री और रामचंद्र दीक्षित सहित 23 वकीलों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

इस पर सीजेएम ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। मामले में राजीव पांडेय ने अभी सरेंडर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed