फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 prisoners got absconding after freed from jail in Ayodhya.

अयोध्या: पैरोल पर जेल से छूटे 22 कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 30 Nov 2020 08:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Nov 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
22 prisoners got absconding after freed from jail in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संगीन अपराधों में जेल काट रहे 22 अपराधी पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गए हैं। इससे जेल व पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह शातिर कहां चले गए, इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जेल प्रशासन इनकी राह तक रहा है लेकिन तय तारीख बीत जाने के बाद भी यह अभी तक वापस जेल नहीं लौटे हैं। अब पुलिस को यह शातिर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के चलते सरकार ने सात साल से कम की सजा काट रहे कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया था। इसके तहत मंडल कारागार से 34 कैदियों को रिहा किया गया था। पैरोल पर रिहा किए गए इन कैदियों की वापसी की तारीख 17 नवंबर मुकर्रर थी। इस तारीख के अब 13 दिन बीत चुके हैं लेकिन इनमें से 22 कैदी अभी तक वापस जेल नहीं लौटे हैं। जेल वापसी को लेकर इन कैदियों में खोट आ गया है या यह फरार होने का मन बना लिए है, इसका जवाब फिलहाल अभी किसी के पास नहीं है। हालांकि जेल व पुलिस प्रशासन इनकी वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से इन कैदियों की रिहाई 20 अप्रैल से शुरू हुई थी। बाद में पैरोल सीमा बढ़ती गई, पहले एक माह की अवधि तय हुई जो बाद में बढ़कर दो माह हो गई। मगर जब इन कैदियों की वापसी का आदेश हुआ था तो मुश्किलें खड़ी हो गई। मंडल कारागार से कुल 34 कैदी पैरोल पर रिहा किए गए थे, इनमें से अब तक मात्र 12 कैदी ही वापस लौटे हैं जबकि 22 कैदियों का अभी तक पता नहीं है। जेल प्रशासन का कहना है कि इसके लिए एसएसपी को पत्र लिखकर पैरोल पर रिहा होने वाले शेष कैदियों की जेल में वापसी कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कैदी अभी तक हैं फरार

अभी तक जेल न लौटने वाले कैदियों में अयोध्या जिला क्षेत्र के 18 कैदी शामिल हैं। इनमें कोतवाली नगर का चंद्र प्रकाश, थाना पूराकलंदर का भरत लाल, रामचंदर, राधेश्याम उपाध्याय व हरीश पांडेय, थाना गोसाईगंज का राम उजागिर, राम अंजोर, राम नयन, राम सुरेश, बबलू उर्फ करिया, थाना तारुन का ध्रुव कुमार दूबे व दारोगा सिंह, कोतवाली बीकापुर का सतीश नारायन, थाना कुमारगंज का गरबर यादव व रामसूरत मिश्रा, थाना रौनाही का आसिफ, थाना पटरंगा का प्रकाश रावत, थाना इनायतनगर का राजेश यादव अभी तक जेल वापस नहीं लौटा है। वहीं अंबेडकरनगर जिले का निरंकार, हरी शादाब व बाराबंकी जिले का कैदी विजय कुमार लोधी भी अभी तक जेल वापस नहीं आया है।

जेल अधीक्षक ने एसएसपी को भेजा पत्र

अयोध्या के जेल अधीक्षक मंडल कारागार बृजेश कुमार का कहना है कि कोविड महामारी के चलते सरकारी आदेश पर सात साल से कम सजा पाने वाले 34 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। रिहा किए कैदियों को 17 नवंबर तक वापस लौटना था, इनमें से 12 कैदी अब तक वापस आ चुके हैं जबकि 22 कैदी अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। इसके लिए एसएसपी को पत्र लिखकर इन 22 कैदियों की जेल में वापसी कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed