फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंधी-पानी से टूटे पोल, डेढ़ लाख आबादी की बती गुल

आंधी-पानी से टूटे पोल, डेढ़ लाख आबादी की बती गुल

Tue, 26 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से टूटे पोल, डेढ़ लाख आबादी की बती गुल
मसकनवा (गोंडा)। क्षेत्र में सोमवार देर रात आई आंधी और पानी से कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। साथ ही आंधी व पानी के चलते बिजली के कई खंभे टूट कर गिर गए। हालांकि इसमें किसी जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, मगर खंभे और तार टूटने से चार फीडरों के तहत आने वाले डेढ़ लाख लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई जो मंगलवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी। बत्ती गुल होने से लोग उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी टूटे खंभों और तारों को ठीक करने में लगे हैं। एसडीओ मनकापुर ने कहा कि कहा कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

मसकनवा क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे आई आंधी के साथ शुरू हुई बारिश के चलते कई मार्गों पर पेड़, विद्युत पोल और तार टूट कर गिर गए। बाजार सहित कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। पोल टूटने से कई गांवों की बत्ती गुल हो गई, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आंधी और पानी के चलते पेड़ और उनकी डाल गिरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। उधर, बारिश होने से मसकनवा बाजार के मुख्य चौराहे से गौराचौकी मार्ग पर, भोपतपुर बाजार व हथियागढ़ में जलभराव की समस्या हो इ है। जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलभराव के कारण पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। आंधी और पानी से मसकनवा विद्युत उपकेंद्र पर गौराचौकी, मसकनवा बाजार, भोपतपुर व छपिया फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद है। उपकेंद्र के केवल बगदर फीडर पर ही बिजली की आपूर्ति बहाल है। उपकेंद्र के अंतर्गत मसकनवा बभनान मार्ग पर भवाजितपुर के पास रानीजोत, भोपतपुर, खालेगांव सहित कई स्थानों पर दर्जनों बिजली के पोल और तार टूट कर गिर गए हैं। आंधी और पानी के चलते खालेगांव, रानीजोत, तेजपुर, घनश्यामपुर, गङरही, तेजपुर, पल्टीपुर, दरियापुर, हथियागढ, सिंगारघाट, मोकलपुर, ढोढऊपुर सहित विद्युत उपकेंद्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। बत्ती गुल होने से लगभग डेढ़ लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न मिलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन


जल्द बहाल होगी विद्युत आपूर्ति
एसडीओ मनकापुर एके कुशवाहा और अवर अभियंता धनंजीव ने बताया कि अचानक आई आंधी व पानी के चलते गिरे बिजली के खंभों और तारों को ठीक कराया जा रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मी विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed