{"_id":"5b01b4684f1c1b334d8b4a77","slug":"21526838376-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा शव
Updated Sun, 20 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा शव
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में शनिवार को दहेज हत्या का आरोप लगाया गया। मामले में डीएम के आदेश पर रविवार को कब्र खोदकर शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, ससुरालीजन प्रसव के दौरान महिला की मौत होने की बात कह रहे हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरिया निवासी हरिनाम की पत्नी गीता देवी (22) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने गीता की अंत्येष्टि कर दी थी। मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
रामकोट के ग्राम कटिया में रहने वाली गीता की मां गंगादेई ने डीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। गंगादेई का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने गीता को मार डाला।
विज्ञापन
डीएम ने मामले में जांच व कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद रविवार को तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वाले प्रसव के दौरान गीता की मौत होने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।