फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अवध विश्वविद्यालय ने प्रतापगढ़ का एक परीक्षा केंद्र किया निरस्त

अवध विश्वविद्यालय ने प्रतापगढ़ का एक परीक्षा केंद्र किया निरस्त

Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय ने प्रतापगढ़ का एक परीक्षा केंद्र किया निरस्त
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने प्रतापगढ़ के पं. राजपति महाविद्यालय परमा पट्टी के परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के अनुसार 16 अप्रैल से पं. राजपति महाविद्यालय प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों को स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी प्रतापगढ़ में परीक्षा देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल ने बताया है कि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की ओर से पं राजपति महाविद्यालय परमा पट्टी प्रतापगढ़ के परीक्षा केंद्र को निरस्त किए जाने के बाद केंद्राध्यक्ष ने परीक्षा कराने में असमर्थता जाहिर की थी। इस कारण पं. रजपति महाविद्यालय प्रतापगढ़ का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। पं. राजपति महाविद्यालय परमा पट्टी प्रतापगढ़ के परीक्षा केंद्र पर नारायण महाविद्यालय जीएस पट्टी के समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed