फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अब महिला ने किया आत्मदाह, बचाने में सास झुलसी

अब महिला ने किया आत्मदाह, बचाने में सास झुलसी

Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अब महिला ने किया आत्मदाह, बचाने में सास झुलसी
अब महिला ने किया आत्मदाह, बचाने में सास झुलसी
विज्ञापन



महराजगंज (रायबरेली)। ओथी गांव के लोग पिता-पुत्र की अर्थी उठने का गम परिवारीजन भुला भी नहीं पाए थे कि गुरुवार को फिर दर्दनाक घटना हो गई।


महिला ने केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। उसे बचाने के चक्कर में सास भी झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी।


बहू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि सास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।


सास भी इस बाबत कुछ नहीं बता पा रही है। सूचना पर तहसीलदार महराजगंज और कोतवाल ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।


ओथी निवासी उजागर पासी (65) और उसके बेटे रामनरेश (35) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में आग में जिंदा जलकर मौत हो गई थी।


जबकि कोठरी में मौजूद रामनरेश की पत्नी रामावती उर्फ राजकुमारी (34) बाल-बाल बच गई थी। परिवार के लोग अभी अपनों को खोने का गम भुला भी नहीं पाए थे कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे राजकुमारी पत्नी स्व. रामनरेश ने घर के अंदर केरोसिन छिड़क कर और कंबल ओढ़कर आग लगा लिया।
विज्ञापन



घर के बाहर बैठी सास बृजरानी (63) ने बहू को बचाने प्रयास किया तो वह भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजकुमारी की मौत हो गई, वही सास का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।


डॉक्टरों की मानें तो सास बचाने में 50 फीसदी जल चुकी है। उधर, सूचना पाकर तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्ता, कोतवाल राकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।


तहसीलदार ने बताया कि महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे बचाने के चक्कर में उसकी सास झुलसी है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed