{"_id":"5af87a004f1c1bd5408b50a1","slug":"201526233600-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने यात्री को लूटा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। उसे कोच में बेहोश पाकर जीआरपी ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यात्री लखीमपुर जिले का निवासी है।
लखीमपुर के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम खुडेहरा निवासी संदीप कुमार (25) मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। वह तीन माह पूर्व काम करने के लिये गोंडा गया था। वहां तीन महीने कमाने के बाद रविवार को ट्रेन में सवार होकर वापस घर के लिए चल दिया।
बताते हैं कि जिस बोगी में वह सवार हुआ उसमें जहरखुरान सवार थे। उन्होंने संदीप को अपनी बातों में उलझाकर किसी तरह से नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बेहोश होते ही जहरखुरान उसके पास मौजूद बैग लूटकर निकल भागे। ट्रेन जब सीतापुर कैंट स्टेशन पर पहुंची। तब यात्रियों ने बोगी में यात्री के बेहोश पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन
जीआरपी ने उसे बोगी से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। यहां होश में आने पर यात्री ने बताया कि उसकी बैग में पत्नी के लिये बनवाए गए सोने-चांदी के जेवर थे। जिनकी कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री की हालत खतरे से बाहर बताई है।