{"_id":"5ac9123e4f1c1ba9618b627c","slug":"201523126846-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 केंद्रों पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 केंद्रों पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा आज
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 केंद्रों पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा आज
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को होने वाले समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में होगी।
परीक्षा के लिए बतौर पर्यवेक्षक वीके त्रिपाठी जिले में आ चुके हैं, जबकि अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बैठक कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
पर्चा लीक होने की कोई घटना न होने पाए, इसके लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।
इसके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करते रहेंगे। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा के दौरान भी निगरानी की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी।