{"_id":"5aba8f294f1c1ba4238b7b3f","slug":"201522175785-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की फिरौती के लिए चार दोस्तों ने किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की फिरौती के लिए चार दोस्तों ने किया था कत्ल
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरौती के लिए चार दोस्तों ने किया था कत्ल
रायबरेली। ऊंचाहार में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शुभम की हत्या उसके चार दोस्तों ने फिरौती के लिए की थी। चारों आरोपियों ने शुभम के माता-पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
ऊंचाहार पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले। पूछताछ के बाद आरोपियों ने सभी को जेल भेज दिया है।
एसपी शिवहरि मीणा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 21 मार्च को ऊंचाहार में एक युवक की हत्या कर शव को जलाकर खेत में फेंक दिया था।
पुलिस की जांच में उसकी शिनाख्त शुभम के रूप में हुई थी। एसपी ने बताया कि शुभम ऊंचाहार के ही मवई गांव का रहने वाला था, जो बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के खुलासे के लिए सीओ नीरज सिंह और एसओ धनंजय सिंह की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में ऊंचाहार क्षेत्र के भिखनापुर निवासी सौरभ पांडेय, पतौना मजरे परसीपुर निवासी दुर्गेश उर्फ योगेश पाठक को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं पतौना मजरे परसीपुर निवासी अंतिम उर्फ अंकित शुक्ला, बसवई मजरे कमालपुर निवासी दारा यादव मौके से भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शुभम के दोस्त हैं। आरोपी उसके गांव के पास ही रहते थे। दोस्तों को पैसों की जरूरत थी। इसलिए सभी ने शुभम को अगवा कर लिया और उसके माता-पिता से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने लगे।
फिरौती देने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई। जिस कार से शुभम को अगवा किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी सौरभ पांडेय के खिलाफ तीन, जबकि आरोपी दुर्गेश के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि मर्डर का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।