{"_id":"65d4757efd00b87463026bd1","slug":"20-new-buses-will-run-from-this-week-to-ayodhya-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या के लिए 20 नई बसें इसी सप्ताह से, 'अयोध्या दर्शन' के नाम से चलाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या के लिए 20 नई बसें इसी सप्ताह से, 'अयोध्या दर्शन' के नाम से चलाई जाएंगी
Tue, 20 Feb 2024 03:18 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:18 PM IST
सार
अयोध्या दर्शन के नाम से लखनऊ से अयोध्या के लिए 20 नई बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए ट्रेनों के आगमन के हिसाब से समयसारिणी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अयोध्या के लिए राजधानी लखनऊ से 20 नई बसें चलाई जाएंगी। परिवहन निगम प्रशासन इन्हें चारबाग स्टेशन और आलमबाग बस टर्मिनल से चलावाएगा।
विज्ञापन
मुख्यालय की ओर से आवंटन होने के बाद चारबाग और कैसरबाग डिपो को ये बसें सौंप दी गईं। बसों का संचालन चारबाग बस अड्डा, आलमबाग टर्मिनल, कैसरबाग स्टेशन और अवध बस स्टेशन से होगा।
विज्ञापन
नई बसों को अयोध्या दर्शन के नाम से चलाया जाएगा। इनके ड्राइवर-कंडक्टरों की ड्यूटी लगाने, बसों की समयसारणी तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। बसों का संचालन इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि इन बसों की समयसारणी ट्रेनों के आगमन के हिसाब से बनाई जाएगी। इससे गैर राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए सीधी बसों का लाभ मिल सकेगा।