{"_id":"61d00aa4a069cc26f724c937","slug":"20-lakh-students-fee-reimbursement-before-declaration-of-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आचार संहिता से पहले 20 लाख छात्रों की शुल्क भरपाई, ऑनलाइन आवेदनों की जांच में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आचार संहिता से पहले 20 लाख छात्रों की शुल्क भरपाई, ऑनलाइन आवेदनों की जांच में तेजी
Sat, 01 Jan 2022 01:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:32 PM IST
सार
यूपी में आचार संहिता लागू होने से पहले समाज कल्याण विभाग प्रदेश के 20 लाख छात्रों की शुल्क भरपाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आचार संहिता लगने से पहले उत्तर प्रदेश के 20 लाख छात्रों को शुल्क की भरपाई कर दी जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है। ऑनलाइन आवेदनों की तेजी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए अभी तक 73 लाख छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 33 लाख से ज्यादा के आवेदन शिक्षण संस्थानों के स्तर से फॉरवर्ड कर दिए गए हैं। पहले दो चरणों में 13.68 लाख छात्रों को 458.66 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। राज्य सरकार एससी-एसटी छात्रों को ढाई लाख रुपये तक और अन्य वर्गों के लिए दो लाख रुपये तक सालाना आय होने पर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा देती है।
विज्ञापन
जिन छात्रों का डाटा अब तक शिक्षण संस्थानों ने फॉरवर्ड कर दिया है, उनके खातों में 3-6 जनवरी के बीच राशि भेज दी जाएगी। समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसको ध्यान में रखते हुए प्रयास है कि 3-6 जनवरी तक 20 लाख और छात्रों के खातों में योजना की राशि भेज दी जाए। इसके लिए डाटा की जांच के साथ ही बिल वाउचर तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके बाद जो छात्र बचेंगे, उन्हें चुनाव आयोग से अनुमति पर भुगतान हो सकेगा।