{"_id":"5d261fe18ebc3e6cad3338cb","slug":"2-ias-involve-in-invalid-mining-case-investigated-by-cbi-removed-from-their-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे तीन आईआईएस अधिकारी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे तीन आईआईएस अधिकारी नपे
Thu, 11 Jul 2019 01:47 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के समय खनन घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे तीन आईएएस अधिकारियों पर योगी सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई की है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय और कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को मौजूदा पद से हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने खनन घोटाले की एफआईआर में अभय, देवीशरण उपाध्ययाय और विवेक को नामजद किया है। बुधवार को तीनों अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश भी दी। अभय कुमार घोटाले के समय फतेहपुर में डीएम थे, जबकि विवेक देवरिया के जिलाधिकारी थे और देवीशरण देवरिया के एडीएम थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीनों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बुधवार रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय को हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। राज्य पोषण मिशन के निदेशक रविन्द्र कुमार द्वितीय को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है। आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।
विज्ञापन