{"_id":"582964f04f1c1b56368fdd35","slug":"2-crore-black-currency-found-in-raja-jewellers-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस के चक्कर में फंसा लखनऊ का ज्वैलर, मिला 2 करोड़ का कालाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस के चक्कर में फंसा लखनऊ का ज्वैलर, मिला 2 करोड़ का कालाधन
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
आयकर विभाग के सर्वे में गोमतीनगर के मिठाईवाले चौराहे पर स्थित राजा ज्वलैर्स ने दो करोड़ रुपये का काला धन स्वीकार किया। आयकर टीम ने 17 घंटे तक ज्वैलर्स के यहां दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
जांच में बडे़ पैमाने पर सोने के खरीदारों का भी ब्यौरा हाथ लगा है। आयकर विभाग ने कारोबारी को नोटिस देकर मंगलवार को जवाब तलब किया है।
आयकर महानिदेशक (जांच) इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि राजा ज्वैलर्स के शोरूम एवं आवास पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सर्वे शुरू हुआ था, जो रविवार तड़के 5 बजे तक चला।
विज्ञापन
जांच के दौरान खरीद-बिक्री का सहीं तरीके से मिलान नहीं मिला। स्टॉक दस्तावेज और बिल बुक को जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि 10 लाख रुपये की नकदी के अलावा अन्य कारोबारी दस्तावेज भी जब्त हुए हैं।
विज्ञापन
सर्वे में फंसते ही कारोबारी ने दो करोड़ रुपये के कारोबार पर आयकर चोरी स्वीकारते हुए सरेंडर कर दिया। सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के बाद कार्रवाई शुरू होगी। दो करोड़ के काला धन पर 60 लाख रुपये का आयकर और 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ेगा। यहां से गहने खरीदने वालों का विवरण भी हाथ लगा, जिससे उनसे भी कीमती गहने खरीदने के आय स्रोत पर जवाब तलब होगा।
Trending Videos
16 तक बंद रहेंगे सराफा शोरूम
डेमो
आयकर विभाग के मुताबिक 8 नवंबर की रात 12 बजे से 1000-500 का नोट बंद होने के बाद 9 नवंबर की सुबह से 10-12 ज्वैलर्स ने ब्लैकमनी को व्हाइट करने का ऑफर एसएमएस से पुराने ग्राहकों को जारी किए गए थे। इन एसएमएस के जरिए ही ज्वलैर्स पर सर्वे शुरू हुआ है।
आयकर सर्वे के खौफ और नई करेंसी के अभाव के चलते सराफा शोरूम 16 नवंबर तक बंद रहेंगे। आयकर एवं उत्पाद शुल्क विभाग यदि बाजार में सर्वे और छापेमारी न करने का आश्वासन दें तो कारोबारी शोरूम खोलने को तैयार हैं।
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश चंद जैन ने बताया कि सहालग सीजन में शोरूम बंद करने का मन नहीं करता पर मजबूरी है। 1000-500 नोट बंद करना ठीक लगा, लेकिन सर्वे एवं छापे का खौफ मानसिक पीड़ा दे रहा, जिसके घर में शादी वह गहने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।