{"_id":"5a395b4b4f1c1bc8678c27d5","slug":"191513708363-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसा तेंदुआ, गाय व कुते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में घुसा तेंदुआ, गाय व कुते को बनाया निवाला
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
हरखापुर गांव में चार दिन से जारी है हमला
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव में तेंदुए का हमला जारी है। सोमवार रात उसने एक पालतू गाय व कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने जांच शुरू की। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
मालूम हो कि गांव में चार दिन से तेंदुए का हमला जारी है। जबकि वन विभाग के कर्मचारी कांबिंग कर रहे हैं। साथ ही मूवमेंट के लिए गांव में नौ स्थानों पर थर्मो सेंसर कैमरे भी लगाए गए हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर ग्राम पंचायत के त्रिमुहानी में एक छुट्टा गाय टहल रही थी।
रविवार रात जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने गाय को निवाला बना लिया। सुबह उसका क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। इसके बाद ग्रामीणों को एक पालतू कुत्ते का शव गांव के बाहर खेत में मिला। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी ने वनकर्मियों को गांव भेजकर मुआयना कराया।
विज्ञापन
सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। इससे ग्रामीण सहम गए। मालूम हो कि गांव में वन विभाग की टीम निरंतर गश्त कर रही है। साथ ही बाघ और तेंदुओं के मूवमेट पर नजर रखने के लिए नौ स्थानों पर थर्मों सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन क्षेत्र बदलकर तेंदुए गांव में हमला कर रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
चार दिन पूर्व बालक को बनाया था निवाला
धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव में चार दिन पूर्व तेंदुए ने गांव निवासी मुबीन पर हमला कर निवाला बना लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम ने गोले-पटाखे दागे गए थे। लेकिन हमला जारी है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।