{"_id":"630a032b149cd97cab70414e","slug":"185-electric-buses-will-be-included-in-transport-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल होंगी 185 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण से जंग के बीच और सुहाना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल होंगी 185 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण से जंग के बीच और सुहाना होगा सफर
Sat, 27 Aug 2022 05:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Aug 2022 05:21 PM IST
सार
यूपी के परिवहन विभाग के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी लखनऊ में चल रही ई बसों में रोजाना करीब 13 हजार यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान रखते हुए यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के अपने बेड़े को बढ़ा रहा है। लखनऊ समेत प्रदेश के 14 शहरों में 525 प्रदूषणमुक्त इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो चुका है। जल्द ही बेड़े में और 185 बसें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तेजी से काम हो रहा है। कुल सात सौ से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य था। इनमें से 525 बसें शामिल हो चुकी हैं। पीएमआई इलेक्ट्रो निदेशक मानवी जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 34 बसें लखनऊ के हिस्से में आईं और आठ कानपुर रवाना की गईं। जल्द ही और 185 ई बसें की सप्लाई कर दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश में रोजाना 50 हजार यात्री ई बसों से सफर कर सकेंगे। फिलहाल लखनऊ में ई बसों से हर दिन तेरह हजार यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ को मिलेंगी और 200 सिटी बसें
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि सिटी बसों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत 200 और सिटी बसें चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ये बसें अनुबंध पर चलाई जाएंगी। इसके लिए अगले महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन