फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   डीएम ने एक्सईएन पीएमजीएसवाई से सात दिन में तलब की रिपोर्ट

डीएम ने एक्सईएन पीएमजीएसवाई से सात दिन में तलब की रिपोर्ट

Fri, 29 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने एक्सईएन पीएमजीएसवाई से सात दिन में तलब की रिपोर्ट
बलरामपुर। एक्सईएन पीएमजीएसवाई से डीएम ने सड़क निर्माण की रिपोर्ट सात दिन में तलब की है। सड़कों के निर्माण की जांच रिपोर्ट न देने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। संतोषजनक जबाब न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार को बताया कि एक्सईएन पीएमजीएसवाई से सात दिन में सड़कों के निर्माण की रिर्पोट तलब की गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने शिकायत मिलने पर पीएमजीएसवाई योजना से निर्माण कराई गई सड़कों की जांच रिपोर्ट मांगी थी। डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिया है कि पीएमजीएसवाई से बनाई गई सड़कों की जांच रिपोर्ट तैयार कराकर ठेकेदार को नोटिस निर्गत करें। ठेकेदार और संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई कर स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराएं लेकिन एक्सईएन ने अभी तक न तो ठेकेदारों व अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की और नहीं रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस स्थिति से यह परिलक्षित हो रहा है कि एक्सईएन जानबूझ कर दोषी ठेकेदारों व विभागीय अधिकारियों को बचाने में सहयोग कर रहे है। डीएम ने सात दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed