फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 24 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 24 घायल

Tue, 20 Mar 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 24 घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 24 घायल
विज्ञापन


सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुंडन संस्कार में जा रही एक ट्रैैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रैक्टर का पिछला टायर फटने की वजह से होना बताया जा रहा है।

तालगांव कस्बा निवासी मनोज की पुत्री राधिका देवी का मुंडन संस्कार मंगलवार को होना था। इस वजह से मनोज अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर नैमिषारण्य जा रहा था। रास्ते में कसरैला खैराबाद मार्ग पर भारत ईट भट्ठे के निकट अचानक ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया।
विज्ञापन


इससे चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इससे ट्रॉली पर सवार सभी लोग दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक तालगांव कस्बा निवासी सोबरन लाल (40) की दबकर मौत हो चुकी थी। जबकि भदियासी निवासी नारायन (60), कलावती (65), तालगांव कस्बा के नत्था, रूपा (30), रामप्यारी (45), चुनमुनिया (30), राखी, राजरानी, बबली समेत 24 लोग घायल हो गए।

घायलों को क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तालगांव के प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed