{"_id":"5a3957724f1c1b4c528ba809","slug":"181513707378-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी बस पलटी, 16 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी बस पलटी, 16 यात्री घायल
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखंडनगर/ दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। राहुल नगर चौराहे के पास मंगलवार की सुबह सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस पर सवार 16 यात्री घायल हो गए।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर सीएचसी दोस्तपुर और अखंडनगर पहुंचाया, जहां चार छात्राओं समेत आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक व खलासी वाहन को छोड़कर फरार हो गए।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर चौराहे के समीप मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यूपी 45 टी 0312 एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल महेंद्र (42) निवासी रोहियावां जलालपुर, उदयभान (50) निवासी दोस्तपुर, पिंकी (20) निवासी लोकनाथपुर, अंशिका (20) निवासी कोडरा, गार्गी (20), अर्तिका (19) निवासी दोस्तपुर, सभाजीत (50), पूर्णिमा सिंह (40) निवासी सहानिया, चेल्सी (18), कैल्सी (19), दिव्यांशु (15), नीतू (20) निवासी दोस्तपुर, कैलाश (22), सुधांशु (19), प्रेमजीत (36) व राम अभिलाष (25) निवासी कस्बा को ग्रामीणों ने सीएचसी अखंडनगर व दोस्तपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अंशिका, गार्गी, अर्तिका, पिंकी, पूर्णिमा सिंह, कैलाश, सुधांशु, प्रेमजीत व राम अभिलाष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।