{"_id":"5f96cb686e0fd53037018a23","slug":"1814-new-corona-positive-in-up-active-patients-reduced-for-39th-consecutive-days-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 1814 नए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में लगातार 39वें दिन घटे एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 1814 नए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में लगातार 39वें दिन घटे एक्टिव मरीज
Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सोमवार को 1814 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 2450 को स्वास्थ्य लाभ के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 26,652 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में लगातार 39वां दिन है जब एक्टिव केस में गिरावट मिली है। एक्टिव मरीजों की यह संख्या 17 सितंबर को संक्रमण के चरम 68,235 से लगभग 42 हजार कम है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वाथ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 4,38,521 हो गई है। कोविड-19 संक्रमण के बाद मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 92.89 प्रतिशत हो गया है। वहीं कुल मृतकों की संख्या 6902 है। उन्होंने बताया कि रविवार से सोमवार तक प्रदेश में केवल 21 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इस तरह मृत्यु दर भी बहुत निचले स्तर पर है। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों की मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।
प्रदेश में रविवार को 1,12,650 नमूनों की जांच की गई। अभी एक्टिव मरीजों में से 11,698 होम आइसोलेशलन में हैं। बीते 24 घंटे में 1398 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। इस तरह अब तक कुल मरीजों में से 2,65,688 मरीज होम आइसोलेशन का विकल्प चुन चुके हैं। इनमें से 2,53,890 मरीजों का आइसोलशन का समय पूरा हो चुका है। वर्तमान में प्राइवेट अस्पतालों में 2344 मरीज भर्ती हैं, जबकि अन्य सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।