फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   180 doctors will be recruited in AIIMS

Lucknow News: एम्स में भर्ती होंगे 180 चिकित्सक

Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
180 doctors will be recruited in AIIMS
मेंदिरियापुर ​स्थित एम्स। - फोटो : संवाद
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉक्टरों की कमी को दूर कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू की गई है। सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉक्टरों के खाली 160 और जूनियर रेजिडेंट (जेआर) पद के 20 डॉक्टरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के भर जाने के बाद मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


एम्स में सीनियर रेजिडेंट के 200 पद हैं। इन पदों के सापेक्ष करीब 40 विशेषज्ञ चिकित्सक ही वर्तमान समय में काम कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी कई बार पदों को भरने का प्रयास किया गया, लेकिन आवेदन कम होने के कारण सभी पद भरे नहीं जा सके।
विज्ञापन


अब सीनियर रेजिडेंट के 160 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, मेडिसिन अंकोलॉजी, रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी सहित अन्य विभागों में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जूनियर रेजिडेंट के 20 पदों के लिए आगामी 28 फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू होगा। खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। पीजी की पढ़ाई करने के लिए आ रहे जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों से काम चल जा रहा है, लेकिन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के कम होने के कारण मरीजोंं को और बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जल्द ही दोनों पदों से संबंधित चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को मिलने वाली विशेषज्ञ सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।

उप चिकित्सक अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को और बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed