फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 percent buses did not ply on the roads on Rakshabandhan

Lucknow News: रक्षाबंधन पर 18 प्रतिशत बसें सड़कों पर नहीं उतरीं

Wed, 13 Aug 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
18 percent buses did not ply on the roads on Rakshabandhan
लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर बसों के शत प्रतिशत संचालन के आदेश को अधिकारियों ने संजीदगी से नहीं लिया। रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र की 196 बसें, जो करीब 18 फीसदी हैं, रोड पर ही नहीं निकल पाईं। केवल 864 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए फ्री बस सेवा का आदेश दिया था। साथ ही सभी बसों का संचालन करने को कहा था। प्रदेशभर में लखनऊ समेत कुल 20 परिक्षेत्र हैं। इनमें लखनऊ के पास 1,060 बसें हैं। 10 अगस्त को जारी रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ परिक्षेत्र में मात्र 864 बसों का ही संचालन किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन का मानना है कि करीब पांच फीसदी बसें मरम्मत या दूसरे वजहों से नहीं निकल पाई हैं, लेकिन 18 फीसदी बसें सड़कों पर नहीं उतरीं, इससे अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई बसें क्रू मेंबर्स की कमी की वजह से भी नहीं चल पाई हैं। इसमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बसों की मरम्मत संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए थे। बसें क्यों नहीं चलीं, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed