फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंख में स्प्रे डालकर महिला के गहने लूटे

आंख में स्प्रे डालकर महिला के गहने लूटे

Wed, 17 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
आंख में स्प्रे डालकर महिला के गहने लूटे
आंख में स्प्रे डालकर महिला के गहने लूटे
विज्ञापन



सुल्तानपुर। महिला समेत दो लोगों से बुधवार को बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूूठी के साथ ही 10 हजार रुपये लूट लिए। महिला की आंख में दो युवकों ने स्प्रे डाल दिया। उसके बेहोश होते ही उचक्के सोने की चेन व अंगूठी लूटकर भाग गए। महिला से छिनैती के आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि पुलिस घटना को टप्पेबाजी बता रही है।


कोतवाली नगर क्षेत्र के रुद्र नगर की रहने वाली कोमल देवी बुधवार सुबह मोहल्ले में स्थित नैना माता मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। तभी दो युवक वहां पहुंच गए। एक युवक ने कोमल के आंखों में स्प्रे डाल दिया। स्प्रे पड़ते ही कोमल की आंखों में जलन होने लगी और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन



मौके का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने कोमल के गले से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली और चंपत हो गए। कोमल ने घटना की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। कोमल के साथ हुई घटना में शामिल दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डम्मर का पुरवा गांव से जुड़ी है। गांव निवासी अलगू (50) बुधवार दोपहर केनरा बैंक से रुपये निकालने गए थे। वह बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर पैदल ही घर लौट रहे थे।



रास्ते में सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने अलगू की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। अलगू ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed