फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 IAS transferred in UP: Six districts got new CDO and five authorities got new vice president

IAS Transfer UP : 17 अधिकारियों का तबादला, छह जिलों को नया सीडीओ और पांच प्राधिकरणों को मिला नया उपाध्यक्ष

Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। मथुरा के सीडीओ नितिन गौड़ को नगर आयुक्त गाजियाबाद और चित्रकूट के सीडीओ अमित आसरी को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
17 IAS transferred in UP: Six districts got new CDO and five authorities got new vice president
आईएएस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देर रात शासन ने प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पांच प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, 6 जिलों के सीडीओ और 2 नगर आयुक्त शामिल हैं। अपर आयुक्त आबकारी दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद बनाया गया है। चंदौली के डीएम के पद से हटाए गए संजीव सिंह को वित्त विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव गृह आरपी सिंह को इसी पद पर भाषा विभाग में भेजा गया है, साथ ही इनको हिंदी संस्थान का निदेशक भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

    
रविवार की देर रात जारी तबादला आदेश के मुताबिक संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। इनके अलावा गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को वीसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण, वाराणसी के सीडीओ अभिषेक गोयल को वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण, सुल्तानपुर के सीडीओ अतुल वत्स को वीसी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और डॉ. अंकुर लाठर को अमेठी के सीडीओ के पद से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।
विज्ञापन

    
इसी तरह मथुरा के सीडीओ नितिन गौड़ को नगर आयुक्त गाजियाबाद और चित्रकूट के सीडीओ अमित आसरी अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि रामपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा को सीडीओ मथुरा, कानपुर नगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को सीडीओ वाराणसी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ सूरज पटेल को सीडीओ फतेहपुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन अंकुर कौशिक को सीडीओ चित्रकूट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी सान्या झाबड़ा को सीडीओ अमेठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बस्ती अमृत पाल कौर को सीडीओ सुल्तानपुर बनाया गया है।  और फतेहपुर के सीडीओ सत्यप्रकाश को अपर आयुक्त आबकारी, प्रयागराज बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed