{"_id":"5f06285e8ebc3e6374562a75","slug":"17-faced-fir-1400-challen-for-not-wearing-mask174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बिना मास्क के घूम रहे 17 पर केस दर्ज, 1400 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः बिना मास्क के घूम रहे 17 पर केस दर्ज, 1400 का चालान
Thu, 09 Jul 2020 04:32 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बनी पुलिस टीमों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 17 केस दर्ज किए जबकि 1400 से अधिक लोगों का बिना मास्क के चालान हुआ। 2042 वाहनों का चालान किया गया जबकि 12 वाहन सीज कर दिए गए।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र में पुराने लखनऊ में सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई। चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, कैसरबाग, अमीनाबाद में बिना मास्क के घूम रहे 422 लोगों का चालान किया गया। उत्तरी क्षेत्र में भी 322 चालान हुए। मध्य क्षेत्र में 350 और पूर्वी में 312 चालान किए गए।
हजरतगंज, पॉलीटेक्निक, गोल मार्केट, कपूरथला, आईटी, परिवर्तन चौक, कैसरबाग समेत प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने दोपहर तीन बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। शाम को साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चला। इसमें सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए थे। बिना मास्क के जुर्माना से 1,40,600 रुपये जुर्माना वसूले गए।