फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा 5 डिग्री

कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा 5 डिग्री

Sat, 23 Dec 2017 09:45 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा 5 डिग्री
दिनभर नहीं निकला सूरज, कांपे लोग, जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

बहराइच। मौसम तराई में निरंतर अंगड़ाई ले रहा है। शनिवार को भोर से ही मौसम बिगड़ा दिखा। कोहरे की चादर में तराई लिपटी नजर आई। पारा धीरे-धीरे जमाव बिंदु की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इसके चलते जिंदगी दुश्वार दिखी। पूरे दिन सूरज नहीं निकला। कोहरे और धुंध के चलते लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। रेलगाड़ियों पर इसका असर देखने को मिला। घर से निकलने वाले लोग कांपते दिखे। वहीं मजदूरी पेशा वर्ग के साथ स्कूल जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तराई में तापमान धीरे-धीरे शीतलहरी की ओर फिर बढ़ रहा है। स्थिति निरंतर बिगड़ रही है। शनिवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। कोहरे के चलते सामने कुछ दिख नहीं रहा था। दृश्यता महज आठ मीटर रही। पूरे दिन जिला कोहरे और धुंध के आगोश में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में लगा कि धूप निकलेगी लेकिन निराशा ही हाथ लगी। जिससे लोग ठिठुरते हुए कांपने को मजबूर रहे। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों व घर से निकले मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हुई। सड़क पर वाहन लाइट और इंडीकेटर जलाकर चले।

धूप गायब रहने से धुंध छायी रही। कोहरे के चलते बस और ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। ट्रेनें निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे विलंब से संचालित हुईं। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति तराई में बनी हुई है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में कोहरे का दौर बढ़ेगा।

किसान खेत में बनाएं रखें नमी
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तराई में शीतलहरी का प्रकोप शुरू हो गया है। आगामी दो दिनों में मौसम औैर सख्त होगा। ऐसे में खेती-किसानी प्रभावित हो सकती है। पाला से फसलों को बचाने के लिए गेहूं, आलू, तिलहन और दलहन के किसान खेतों में नमी बनाएं रखें। जिससे फसलों को नुकसान न पहुंचे।

नानपारा में स्कूलों का समय बदला, शहर में अब भी जस का तस
नानपारा में डीएम के आदेश के बाद भी स्कूल सुबह सात बजे से खुल रहे थे। खबर छपने के बाद शनिवार को सेंट पीटर स्कूल समेत अन्य कान्वेंट व निजी स्कूलों ने समय परिवर्तित कर दिया। इस पर अभिभावकों ने ‘अमर उजाला’ का आभार जताया।


लेकिन बहराइच शहर में अभी भी कई कॉन्वेंट और निजी स्कूल सुबह आठ बजे से ही संचालित हो रहे हैं। इस मामले में डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय छापेमारी कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed