{"_id":"5a301dcf4f1c1b686a8b92d2","slug":"161513102799-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ लेकर शहर की सरकार ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ लेकर शहर की सरकार ने संभाली कमान
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में नगर मजिस्ट्रेट और नानपारा, रिसिया, जरवल में एसडीएम ने दिलाई शपथ
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतों के लिए निर्वाचित चार चेयरमैन और 80 सभासदों/नगर पंचायत सदस्यों को मंगलवार सुबह परंपरागत तरीके से शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के साथ ही शहर की नई सरकार अस्तित्व में आ गई है। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासद काफी उत्साहित दिखे।
नगर पालिका परिषद बहराइच के निर्वाचित चेयरमैन व सभासद को नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल सिंह ने शपथ दिलायी। जबकि अन्य स्थानों पर उपजिलाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करवाया। निकाय चुनाव के निर्वाचित चेयरमैन और सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार का दिन निश्चित किया था।
सुबह 11 बजे बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद तथा रिसिया और जरवल नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण होना था। लेकिन सभी स्थानों पर एक से डेढ़ घंटे देरी से शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
बहराइच नगर पालिका में अध्यक्ष के साथ 12 महिला व 17 पुरुष सभासदों ने शपथ
नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में स्थापित पंडाल में नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रूबीना रेहान समेत सभी 31 सभासदों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण करवाया। सभी ने पद और गोपनीयता की शपथ संग कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।
गौरतलब हो कि नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद निर्वाचित 12 महिला सभासदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद 17 पुरुष सभासदों ने शपथ ली। अकबरपुरा, दरगाह, रायपुर राजा और घसियारीपुरा के सभासद देरी से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस पर तीसरे चक्र में इन चारों सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन कन्हैयालाल रूपानी, अब्दुल मन्नान, जफर उल्ला खां बंटी, दाऊ रस्तोगी, सुमित खन्ना, मानवेंद्र सिंह, केके सक्सेना, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नानपारा में नगर पालिका कार्यालय में हुआ समारोह
नानपारा में भी नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में स्थापित पांडाल में उपजिलाधिकारी गोरांग राठी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अब्दुल मोहीद और सभासदों को शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद लोगों ने फूलमालाओं से चेयरमैन व सभासदों का स्वागत किया।
इस मौके पर सीओ एसके यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे के अलावा नानपारा विधायक माधुरी वर्मा, सांसद सावित्री बाईफुले, पूर्व विधायक वारिस अली, व्यापारियों में मुन्ना मारिया, अब्दुल मुशीर सेठ, तेजप्रकाश अग्रवाल, अभय मदेशिया, प्रकाशवीर गुप्ता, ओमप्रकाश छापड़िया आदि मौजूद रहे।
रिसिया में अध्यक्ष संग 11 सभासदों ने ली शपथ
नगर पंचायत रिसिया कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी सदर एसके शुक्ला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महमूद अहमद के साथ सभी 11 नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलायी। इस दौरान चेयरमैन और सभासदों ने जनता का आभार प्रकट करते हुए नगर का हरसंभव विकास करने की बात कही है। यहां पर जयप्रकाश अग्रहरी, श्रवण मित्तल राकेश, आरिफ अहमद, सरदार मंजीत सिंह, अनिल खन्ना, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जरवल में गहमागहमी के बीच हुआ कार्यक्रम
नगर पंचायत जरवल में उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार ने कांग्रेस के टिकट से निर्वाचित अध्यक्ष तस्लीमा बानों समेत 13 सभासदों को शपथ ग्रहण करवाया। गहमागहमी के बीच शपथ ग्रहण समारोह निपटा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जरवल की जनता का आभार जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद, पूर्व चेयरमैन सैयद जाफर मेंहदी, अनीस रायनी, फिरोज जौहरी आदि मौजूद रहे।
और पहले ही पढ़ दिया शपथ
बहराइच नगर पालिका परिषद में देरी से पहुंची रायपुर राजा की सभासद उमा सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट द्वारा शपथ ग्रहण कराने से पूर्व ही शपथ ग्रहण संकल्प पत्र को पढ़ डाला। इससे सभी भौचक्के रह गए। ऐसे में दूसरी बार नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें शपथ दिलाई।
सभासद की बाइक चोरी
नानपारा। कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा नगर पालिका में मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वार्ड नंबर 17 के सभासद शुएब खां भी पहुंचे थे। उन्होंने परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। वापस लौटे तो बाइक नदारद मिली। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।