फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

Wed, 12 Jun 2019 12:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, लखनऊ रेफर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य सड़क हादसों में भी छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जिले अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी राहुल (29) पुत्र इंद्रजीत मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचत, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के निनावां गांव निवासी महेंद्र (15) पुत्र दलसिंगार सोमवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव निवासी अश्विनी कुमार (20) पुत्र रमेश सोमवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अन्नापुर गांव निवासी नंदकिशोर (68) पुत्र मेवालाल मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के ककरही गांव निवासी बृजलाल (35) पुत्र जुग्नू मंगलवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासिनी दिव्यांशी (20) पुत्री दयाराम व प्रियंका (21) पुत्री आज्ञाराम सोमवार देर शाम एक ही बाइक से अपने रिश्तेदार के साथ टांडा जा रही थीं। बताया जाता है कि कश्मीरिया के निकट पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों युवतियों को चोट आई, जबकि रिश्तेदार बाल बाल बच गया।


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नंदकिशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed