फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mail escaped from accident

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची लखनऊ मेल, यात्रियों में मचा हड़कंप

Tue, 11 Jun 2019 01:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
lucknow mail escaped from accident
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ से दिल्ली जा रही वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल रविवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन की स्लीपर बोगी के बायो टॉयलेट का टैंक टेढ़ा होकर पटरी से रगड़ खाने लगा, जिससे उठी तेज आवाज से यात्री घबरा गए। आनन-फानन कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसकेबाद ट्रेन को रास्ते में रोककर चेक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब ढाई घंटे ट्रेन खड़ी रही, जिससे लखनऊ-मुरादाबाद रूट की छह गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। मुरादाबाद मंडल के नगरिया सादात व मिलक स्टेशन के मध्य यात्रियों ने बोगी से तेज आवाज आने की शिकायत की। सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।
विज्ञापन


जब एस्कॉर्ट ने बोगी जांची तो स्लीपर की एस-1 में लगा बायो टैंक पटरी से टकरा रहा था। यह टैंक किसी सामान से टकराने के कारण टूटा हुआ था। आधे घंटे तक इसे ठीक करने की कोशिश की गई, पर ठीक नहीं हो सका, जिसकेबाद ट्रेन को रात ट्रेन को 45 किमी की रफ्तार से रामपुर की ओर रवाना किया गया। जहां इसे ठीक कर सुबह 4:35 बजे आगे रवाना किया गया। इसकी वजह से एसी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी पर थे पत्थर, इमरजेंसी ब्रेक लगाया
वाराणसी से नई दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस भी हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन के लोको पायलट ने पटरी पर पत्थर पड़े देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अनूपगंज व बक्कास रेलवे स्टेशन के बीच पत्थर पड़े देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed