फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   निजी अस्पतालों ने सीएमओ के फरमान का उड़ाया मखौल

निजी अस्पतालों ने सीएमओ के फरमान का उड़ाया मखौल

Fri, 29 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों ने सीएमओ के फरमान का उड़ाया मखौल
बलरामपुर। जिले में निजी अस्पताल व नर्सिंग होम के संचालकों ने सीएमओ के फरमान का जमकर मखौल उड़ाया। पंजीकरण निलंबन के बाद भी शुक्रवार को जिले के सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमों का दिनभर संचालित रहे। प्रसव संबंधी रिपोर्ट न देने के चलते निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमों का पंजीकरण रद्द किया गया। सीएमओ के मुताबिक निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम संचालकों से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 28 जून को सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने प्रसव संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध न कराने के आरोप में जिले भर के निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमो का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। सीएमओ के निलंबन आदेश के बावजूद शुक्रवार को जिले के सभी निजी अस्पताल व नर्सिंग होम दिन भर खुले रहे। अमर उजाला टीम ने मुस्तैदी के साथ जिले के तीनों तहसीलों में भ्रमण कर रिपोर्ट जुटाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित तुलसीपुर व उतरौला तहसीलों में निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमों का संचालन धड़ल्ले के साथ करते हुए पाया गया। बातचीत में निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमों के संचालकों ने बताया कि सीएमओ से वार्ता के बाद अस्पताल व नर्सिंग होम का संचालन करने की अनुमति दी गई है। प्रसव संबंधी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ ने निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमो का संचालन करने की अनुमति प्रदान कर दी है। सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पतालों व नर्सिंग होमों के संचालकों को तीन दिन में प्रसव संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा हर माह नियमित रुप से सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ से वार्ता के बाद शुरू किया संचालन
बलरामपुर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. तारिक सिद्दीकी व एसएसएमएस नर्सिंग होम के संचालक मनीष शुक्ला ने बताया कि प्रसव संबंधी रिपार्ट उपलब्ध कराने के संबंध में सीएमओ से वार्ता की गई है। इस संबंध में नर्सिंग होम संचालकों की एक बैठक सीएमओ की अध्यक्षता में कराई जाएगी। सीएमओ को हरमाह की पहली तारीख को प्रसव संबंधी रिपोर्ट नियमित रुप से उपलब्ध कराई जाएगी। सहारा नर्सिंग होम के संचालक रघुनाथ अग्रवाल व जब्बार क्लीनिक के संचालक डॉ. जब्बार ने बताया कि उनके यहां कोई प्रसव नहीं कराया जा रहा है इस बात की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed