फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस चौकी के पास चार घरों में बदमाशों का धावा, की फायरिंग

पुलिस चौकी के पास चार घरों में बदमाशों का धावा, की फायरिंग

Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास चार घरों में बदमाशों का धावा, की फायरिंग
हरख (बाराबंकी)। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चार घरों में बीती रात बदमाशों ने धावा बोलकर हजारों की नकदी पार कर दी। इस दौरान बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग भी की, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली कलां गांव निवासी प्रवेश कुमार सोमवार की रात अपने घर में सो रहे थे, तभी घर के पीछे कुछ आहट सुनाई दी। जब प्रवेश टॉर्च लेकर छत पर चढ़े तो नीचे खड़े बदमाशों ने उन पर तमंचे से तीन फायर झोंक दिए। हालांकि प्रवेश बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। मौके पर कारतूस के तीन खोखे मिले हैं। इसके बाद बदमाश गांव के समीप स्थित चौराहे पर विनोद के घर पहुंचे और दंपती को असलहे के दम पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखा 15 हजार रुपये का एक सोने का लॉकेट समेट लिया। इसके बाद चौराहे पर ही स्थित रंजीत कुमार की मिनी राइस मिल पहुंचे बदमाश ताला तोड़कर ऑफिस में रखे 20 हजार रुपये उठा ले गए। इसी चौराहे पर स्थित विनोद यादव के घर पर भी बदमाशों ने धावा बोला। आहट पाकर घर के लोग जाग गए और शोर मचाना शुरू किया। इससे बदमाश भाग गए। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट लिखने की बजाय पुलिस ने उल्टा धमकाते हुए वापस भेज दिया। जबकि प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है। एएसपी शशीकांत तिवारी ने कहा कि सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा गांव में हुई घटना के बारे में जानकारी नहीं है। इस बारे में पता करवाया जाएगा। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
जहां पर यह घटनाएं हुईं, उससे चंद कदमों की दूरी पर लखैचा पुलिस चौकी है। बदमाशों ने यहां लगभग तीन घंटे तक गांव में उत्पात मचाया व कई राउंड फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। साथ ही पुलिस की रात्रि गश्त पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed